Thursday, 23 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Weather Update: पंजाब में आज भारी बारिश के आसार, 23 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब में मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई और लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली। कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक राज्य में लगभग 800 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। विभाग ने 23 जुलाई के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ समेत पंजाब के सभी 23 जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।