डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब में मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई और लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली। कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक राज्य में लगभग 800 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। विभाग ने 23 जुलाई के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ समेत पंजाब के सभी 23 जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
हल्की से मध्यम बारिश
विशेष रूप से पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और बिजली चमकने के समय खुले मैदानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास सुहावना हो गया है और लोगों को उमस से राहत मिली है।
बारिश के प्रभाव से राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस से राहत मिली है। वहीं, जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, वहां प्रशासन को सतर्क रहने और जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।