Tuesday, 16 June 2026
देश
Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देशभर के कई राज्यों में होगी भारी बारिश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Weather Update: देशभर के मौसम में बदलाव आया है। कई राज्यों में बारिश और तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) की नवीनतम चेतावनी के अनुसार, अगले 24 से 72 घंटे महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।
मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ आने वाली तेज हवाएं, बिजली और भारी बारिश परेशानी बढ़ा सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि 19 राज्यों में मौसम अचानक खतरनाक हो सकता है।
Punjab Weather Update[/caption]
हवाएं चलने की संभावना
कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसका मतलब सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि पेड़ उखड़ने, बिजली गिरने और यातायात बाधित होने का भी खतरा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बढ़ती नमी के कारण मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। [caption id="attachment_15434" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]