Skip to content

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देशभर के कई राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Update
Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़।  Weather Update: देशभर के मौसम में बदलाव आया है। कई राज्यों में बारिश और तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) की नवीनतम चेतावनी के अनुसार, अगले 24 से 72 घंटे महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ आने वाली तेज हवाएं, बिजली और भारी बारिश परेशानी बढ़ा सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि 19 राज्यों में मौसम अचानक खतरनाक हो सकता है।

हवाएं चलने की संभावना

कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसका मतलब सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि पेड़ उखड़ने, बिजली गिरने और यातायात बाधित होने का भी खतरा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बढ़ती नमी के कारण मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। [caption id="attachment_15434" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटों के भीतर मानसून के आगमन की संभावना है। वहीं, चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में तेज आंधी-तूफान आ सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने की आशंकाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

मौसम तेजी से बदल रहा

वहीं पंजाब और हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। पठानकोट, पटियाला, लुधियाना और गुरदासपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। हवा की गति 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।