ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 06 July 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में आज से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज सुबह हुई भारी बारिश से अमृतसर और जालंधर को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) ने आज से चार दिनों तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद 10 जुलाई को पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद 11 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि रविवार को पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, लेकिन पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। पंजाब में तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य के करीब ही रहा। इस बीच, पंजाब में न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आई, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।