Punjab Weather Update: पंजाब में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब में आज से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज सुबह हुई भारी बारिश से अमृतसर और जालंधर को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग (IMD) ने आज से चार दिनों तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद 10 जुलाई को पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद 11 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।