Monday, 06 April 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में अप्रैल महीने में मौसम ने कुछ लोगों को राहत दी है तो कुछ को भारी तबाही मचाई है। जहां गर्मी कम हो गई है, वहीं कई राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
मौसम विभाग (
IMD
) ने राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब सहित कई राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है। मार्च से ही दिल्ली में मौसम सुहाना बना हुआ है।