Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब सहित कई राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को नुकसान
  • IMD ने कई राज्यों में चेतावनी जारी की
  • 7 अप्रैल को येलो अलर्ट और बारिश का अनुमान
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में अप्रैल महीने में मौसम ने कुछ लोगों को राहत दी है तो कुछ को भारी तबाही मचाई है। जहां गर्मी कम हो गई है, वहीं कई राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब सहित कई राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है। मार्च से ही दिल्ली में मौसम सुहाना बना हुआ है।

7 अप्रैल को बारिश

वहीं 7 अप्रैल को गरज, हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आज मौसम साफ रहेगा। 7 अप्रैल को बारिश का दिन रहेगा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 8 से 11 अप्रैल तक मौसम मिश्रित रहेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार एक गंभीर पश्चिमी विक्षोभ 7 से 9 अप्रैल के बीच राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर पूर्वी भारत में व्यापक ओलावृष्टि ला सकता है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *