Monday, 11 May 2026
हिमाचल प्रदेश
Accident News: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार, 6 लोगों की मौत
डेली संवाद, चंबा।
Accident News: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा हो गया है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (
Himachal Pradesh
) के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर एक इनोवा कार खाई में गिर गई है जिसमें ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Accident News[/caption]
मरने वालों में 5 लोग गुजरात के
बताया जा रहा है कि मरने वालों में 5 लोग गुजरात के रहने वाले हैं, और ड्राइवर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है। [caption id="attachment_104696" align="aligncenter" width="1200"]
Accident News[/caption]