डेली संवाद, चंबा।
Accident News: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा हो गया है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (
Himachal Pradesh
) के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर एक इनोवा कार खाई में गिर गई है जिसमें ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मरने वालों में 5 लोग गुजरात के
बताया जा रहा है कि मरने वालों में 5 लोग गुजरात के रहने वाले हैं, और ड्राइवर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।
[caption id="attachment_104696" align="aligncenter" width="1200"]
Accident News[/caption]
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से चंबा के डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि जहां हादसा हुआ है, वहां मिट्टी चिकनी है। बारिश से मिट्टी स्लिपरी हो जाती है। इसलिए, संभावना है कि भारी बारिश के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर गिरी हो। पुलिस द्वारा हादसे के असली कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।