Saturday, 06 June 2026
हिमाचल प्रदेश
Himachal News: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले युवकों को 'छित्तरपरेड', लड़की ने बताया कि कैसे करते थे 'बैड टच'
डेली संवाद, शिमला।
Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और ब्लैकमेल के मामले को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी 2-3 लड़कों ने पहले नाबालिग का वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगे।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि लड़कों ने उसे अपनी दुकान पर बुलाकर गलत तरीके (बैड टच) से छूने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने इस मामले में न्यू शिमला स्थित महिला थाना में एफआईआर करवा दी है। एफआईआर के 20 घंटे बाद भी आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं हुई।