Skip to content

Himachal News: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले युवकों को 'छित्तरपरेड', लड़की ने बताया कि कैसे करते थे 'बैड टच'

Shimla Minor Molestation Protest Sanjauli Market Arrest
Shimla Minor Molestation Protest Sanjauli Market Arrest
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, शिमला। Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और ब्लैकमेल के मामले को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी 2-3 लड़कों ने पहले नाबालिग का वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि लड़कों ने उसे अपनी दुकान पर बुलाकर गलत तरीके (बैड टच) से छूने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने इस मामले में न्यू शिमला स्थित महिला थाना में एफआईआर करवा दी है। एफआईआर के 20 घंटे बाद भी आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं हुई।

संजौली में नारेबाजी

इस पर देवभूमि संघर्ष समिति भड़क गई और संजौली में 2 आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस दौरान संजौली में नारेबाजी भी की गई। कुछ देर के लिए चक्का जाम भी किया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध प्रदर्शन के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में लिया। उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस लड़की से छेड़छाड़ की गई, वह भी विशेष समुदाय की है और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी भी विशेष समुदाय के बताए जा रहे हैं। देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि समिति ने पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्धारित समय के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने के कारण लोगों में रोष बढ़ा और उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा।

छेड़छाड़ की जानकारी

देवभूमि संघर्ष समिति की पदाधिकारी श्वेता चौहान ने कहा कि नाबालिग बेटी ने उन्हें फोन करके छेड़छाड़ की जानकारी दी। उन्होंने लड़की को एफआईआर कराने महिला थाना भेजा। एफआईआर के बावजूद पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।