Tuesday, 24 March 2026
हिमाचल प्रदेश
Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र
डेली संवाद, सुजानपुर (हिमाचल प्रदेश)।
Himachal News: सुजानपुर (Sujanpur) क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर सियासत एक बार फिर भड़क उठी है। भाजपा मीडिया प्रभारी इंजीनियर नरेंद्र ठाकुर ने आक्रमक तेवर अपनाते हुए विधायक कैप्टेन रणजीत सिंह (Ranjit Singh) और मौजूदा सरकार पर तीखे आरोप जड़े हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने सुजानपुर (Sujanpur) को 33 केवी सब-स्टेशन, आईपीएच डिवीजन और टोनी देवी डिग्री कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण सौगातें दी थीं, जिन्हें वर्तमान सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया या बंद करवा दिया।