Skip to content

Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र

Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, सुजानपुर (हिमाचल प्रदेश)। Himachal News: सुजानपुर (Sujanpur) क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर सियासत एक बार फिर भड़क उठी है। भाजपा मीडिया प्रभारी इंजीनियर नरेंद्र ठाकुर ने आक्रमक तेवर अपनाते हुए विधायक कैप्टेन रणजीत सिंह (Ranjit Singh) और मौजूदा सरकार पर तीखे आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने सुजानपुर (Sujanpur) को 33 केवी सब-स्टेशन, आईपीएच डिवीजन और टोनी देवी डिग्री कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण सौगातें दी थीं, जिन्हें वर्तमान सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया या बंद करवा दिया।

पीएचसी लंबे समय से बंद

नरेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि चबूतरा की पीएचसी लंबे समय से बंद पड़ी है, जबकि टाउन हॉल का निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार और विधायक किस उपलब्धि पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और क्यों बार-बार सुजानपुर (Sujanpur) की भोली-भाली जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि विधानसभा में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं—सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल—को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए था, लेकिन विधायक निजी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझे नजर आए और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर निशाना साधते रहे।

कार्यशैली पर सवाल

नरेंद्र ठाकुर का आरोप है कि हिमाचल (Himachal) प्रदेश के सुजानपुर में जो भी ठोस विकास कार्य हुए, वे पूर्व सरकार और राजेंद्र राणा के प्रयासों का परिणाम हैं। तेज होते शब्दों के बीच उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग रणजीत को “एक्सीडेंटल विधायक” कहते थे, अब “झूठा विधायक” कहकर उनकी कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।