ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 March 2025

Holi 2025: आज होली और रमजान का जुमा एकसाथ, पुलिस प्रशासन अलर्ट, यूपी में तिरपाल से ढकी गईं मस्जिदें, नमाज का भी वक्त बदला गया

डेली संवाद, जालंधर। Holi 2025: आज देश भर में होली (Holi) का पावन पर्व बनाया जा रहा है। 4 मार्च 1961 के बाद आज 64 साल बाद होली और रमजान (Ramadan) का जुमा एकसाथ पड़ा है। इसके चलते देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, संभल समेत कई जिलों की मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। उधर MP में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें।

आज होली और रमजान का जुमा एकसाथ, पुलिस प्रशासन अलर्ट
आज होली और रमजान का जुमा एकसाथ, पुलिस प्रशासन अलर्ट

जुमे की नमाज के समय में बदलाव

छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है।

UP में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। रंग-गुलाल से बचाने के लिए यूपी के 7 जिलों में मस्जिद-मदरसों और मजारों को तिरपाल से ढंका गया है। इनमें बरेली, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, बाराबंकी, अयोध्या और मुरादाबाद शामिल हैं। बरेली में सबसे ज्यादा 109 मस्जिदें ढकी गई हैं। 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।

आज होली और रमजान का जुमा एकसाथ, पुलिस प्रशासन अलर्ट
आज होली और रमजान का जुमा एकसाथ, पुलिस प्रशासन अलर्ट

शाहजहांपुर में 67 मस्जिदों को ढंका

इसके बाद शाहजहांपुर में 67 मस्जिदों को ढंका गया है। यहां लाट साहब के जुलूस के लिए पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रही है। एक हजार से ज्यादा पुलिस जवान दूसरे जिलों से आए हैं। संभल में 10 और अलीगढ़ में 3 मस्जिदों को ढंका गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

आज होली और रमजान का जुमा एकसाथ, पुलिस प्रशासन अलर्ट
आज होली और रमजान का जुमा एकसाथ, पुलिस प्रशासन अलर्ट

इसके अलावा 18 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया है। अधिकतर जिलों में अब नमाज 2 से 2:30 बजे के बीच पढ़ी जाएगी। देवबंद के उलेमाओं ने अपील की है कि होली के दिन घर के पास की मस्जिदों में नमाज पढ़ें। नमाज के बाद घर में ही रहें। बेवजह घर से न निकलें।