Friday, 28 March 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Holiday Cancel: पंजाब में रद्द हुई 31 मार्च की छुट्टी, जारी हुए आदेश
डेली संवाद, लुधियाना। Holiday Cancel: पंजाब (Punjab) में छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में 31 मार्च की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 का प्रॉपर्टी टैक्स बिना ब्याज के 31 मार्च 2025 तक जमा करवाने की छूट दी गई है जिसके चलते 31 मार्च को नगर निगमों और नगर परिषदों के दफ्तर शनिवार, रविवार और सोमवार को खुले रहेंगे।
जारी हुए आदेश
इसके तहत लुधियाना के सभी जोनों के सुविधा केंद्र और जल, सीवेज/डिस्पोजल कार्यालय आने वाले दिनों में लगातार खुले रहेंगे। बता दे कि इन दफ्तरों में शनिवार-रविवार और त्योहारों वाले दिन भी काम होता रहेगा। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए है।
बता दे कि पंजाब में 31 मार्च यानि सोमवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है क्योंकि इस दिन ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। जिसके चलते पंजाब सरकार ने पंजाब भर में सरकारी छुट्टी की घोषणा की है।