ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 27 March 2025

Holiday Cancelled: रद्द हुई छुट्टियां, रविवार को भी खुले रहेंगे दफ्तर

Holiday Cancelled: रद्द हुई छुट्टियां, रविवार को भी खुले रहेंगे दफ्तर

डेली संवाद, राजस्थान। Holiday Cancelled: राजस्थान (Rajasthan) में पंजीकरण एवं मुद्रांक विभाग के सभी उप-रजिस्ट्रार कार्यालय शनिवार और रविवार तथा सोमवार (31 मार्च) को राजकीय अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कलक्टर (मुद्रांक) एवं उप महानिरीक्षक पंजीयन जयपुर गोरधन लाल शर्मा ने बताया कि सब-रजिस्ट्रर कार्यालय 29, 30, 31 मार्च को खुले रहेंगे। जहां कार्य दिवस पर सभी दस्तावेजों का पंजीयन किया जाएगा।

सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगा सब रजिस्ट्रार ऑफिस

इधर बजट घोषणा को क्रियान्वित करने के लिए हर जिला मुख्यालय पर हर सोमवार और शुक्रवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोला जाएगा। इसकी शुरुआत 28 मार्च से की जा रही है।

मार्च में कई छुट्टियां थीं, अब अप्रैल में भी छुट्टियों की लंबी लिस्ट है, जिसमें 6 अप्रैल को राम नवमी है। इसके बाद 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती होगी, इसके बाद 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 29 अप्रैल को परशुराम जयंती होगी।