ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 06 July 2026

Holiday News: भारी बारिश के चलते सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान

Holiday News
Holiday News
डेली संवाद, मुंबई। Holiday News:मुंबई, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों एवं कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रविवार शाम जारी प्रेस नोट में बताया कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

भारी बारिश की भविष्यवाणी

आईएमडी ने क्षेत्र में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई है। हालांकि, सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पिछले कुछ दिनों से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव, यातायात बाधित होने और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। 30 जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में एक स्कूली छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है।