Holiday News: भारी बारिश के चलते सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, मुंबई।
Holiday News:मुंबई, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों एवं कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रविवार शाम जारी प्रेस नोट में बताया कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।