Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने साई सेंटर का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने की घोषणा की

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शहर में लगभग 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले साई सेंटर का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही शहीदी स्मारक परिसर में उनकी भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती केवल एक स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना, विचार और संवेदना को नमन करने का महापर्व है।

देश की अखंडता के लिए दिया बलिदान

उन्होंने कहा, "हम इस वीर भूमि पर ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने देश की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज आवश्यकता है कि हम उनके राष्ट्रवादी मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें।"

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों के आदर्शों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनने वाला साई सेंटर युवाओं को खेलों के साथ-साथ राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना से भी प्रेरित करेगा।