डेली संवाद, अजनाला।
Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी मुताबिक अजनाला क्षेत्र में पंजाब पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कब्जे से एक पिस्तौल बरामद
पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ अजनाला के गांव भखा तारा सिंह के समीप नहर क्षेत्र में हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह और अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो मोबाइल फोन और एक थार वाहन बरामद किया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद संदिग्ध थार वाहन में सवार होकर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन का पीछा किया।
पुलिस टीम पर फायरिंग
इसके बाद खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों के कथित नेटवर्क का संचालन यूके में बैठे गैंगस्टर निशान द्वारा किया जा रहा था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि दोनों आरोपी किसी टारगेट किलिंग की साजिश के तहत इलाके की रेकी कर रहे थे।