Skip to content

Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जुलाई को ‘डेंगू रोधी महीना’ मनाने की अपील की

Arti Singh Rao
Arti Singh Rao
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने “आओ मिलकर डेंगू रोकें” का नारा देते हुए राज्य के नागरिकों से अपील की है कि वे जुलाई महीने को ‘डेंगू रोधी महीने’ के रूप में मनाएं। उन्होंने लोगों से अपने आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है, ताकि डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंत्री ने कहा कि “पानी ठहरेगा जहां, मच्छर पनपेगा वहां” को गंभीरता से समझना जरूरी है। उन्होंने जनता से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और अपने घर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आग्रह किया।