ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 03 May 2025

Holiday News: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, सीएम ने की घोषणा

डेली संवाद, छत्तीसगढ़। Holiday News: देश के अधिकांश राज्य इस समय गर्मी की छुट्टियों का सामना कर रहे हैं। इसके कारण स्कूली छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ( IMD ) ने अगले चार दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) सरकार ने पहले ही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी घोषणा की। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। 25 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं निजी स्कूलों में 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

गर्मी में धूप से बचने की अपील

मुख्यमंत्री ने बच्चों से अपील की है कि वे इस गर्मी में धूप से बचें, खूब पानी पिएं और छुट्टियों का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करें। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।