ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 01 June 2025

Holiday News: पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे कोर्ट, नहीं होगी सुनवाई

Holiday News: पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे कोर्ट, नहीं होगी सुनवाई
डेली संवाद, लुधियाना। Holiday News: गर्मियों की छुट्टियों के चलते राज्यभर की सेशन सत्र व निचली अदालतें बंद रहेंगी। 1 जून से लेकर 30 जून तक अदालतों में सिविल मामलों की रैगुलर सुनवाई नहीं होगी, जबकि 13 जून तक अदालतों में फौजदारी काम जारी रहेगा। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जिला बार संघ के सदस्य वकील नितिन कपिला ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों ( Summer Vacation ) के चलते पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ की जिला व तहसीलों के अन्तर्गत आने वाली सभी अदालतो में 1 जून से 30 जून तक दीवानी मामलों की नियमित सुनवाई नहीं होगी, जबकि 1 जून से 13 जून तक अदालतों में फौजदारी मामलों की नियमित सुनवाई होती रहेगी। Jaipur Bomb Blast Case

16 जून से 30 जून तक सुनवाई नहीं होगी

16 जून से 30 जून तक फौजदारी मामलों की भी सुनवाई नहीं होगी व अदालतें छुट्टियों के चलते पूर्ण तौर पर बंद रहेंगी। वहीं छुट्टियों के दौरान आने वाले जरूरी मामलों, जमानतों व स्टे आदि की सुनवाई के लिए जिला एवं सैशन जज सुश्री हरप्रीत कौर रंधावा द्वारा निचली अदालतों व सैशन सत्र पर न्यायाधीशों की ड्यूटिया लगा दी गई हैं। इस संबंधी एक लिस्ट भी जारी की गई है जिसके मुताबिक़ तिथि के मुताबिक़ न्यायाधीश अदालतों में बैठकर आने वाले जरूरी मामलों की सुनवाई करेंगे, ताकि छुट्टियों के चलते लोगों को कोई परेशानी न हो।