ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 21 March 2025

Holiday News: पंजाब में इस दिन छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब (Punja) में स्कूली बच्चों की मौज लग रही है क्योंकि अभी होली ही छुट्टियां खत्म ही हुई है कि एक बार फिर तीन छुट्टियां आ गई है जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पंजाब में इस महीने के अंत में लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं। राज्य सरकार ने सोमवार 31 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी है। इस दिन ईद-उल-फितर है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

यहां यह भी बता दें कि 31 मार्च को सोमवार है जबकि 30 मार्च को रविवार है, इसके अलावा शनिवार को भी कुछ स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी है, इसलिए शनिवार, रविवार और सोमवार को लगातार 3 छुट्टियां रहेंगी।