ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 08 May 2025

Holiday News: पंजाब के स्कूलों में बढ़ाई छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

Holiday News: पंजाब के स्कूलों में बढ़ाई छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल
डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: भारत ( India ) और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सीमावर्ती राज्यों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर भारत सरकार और पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत “मॉक ड्रिल” आयोजित की जा रही है।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

इसे ध्यान में रखते हुए, अमृतसर जिले की सीमाओं के भीतर सभी सरकारी/निजी/सहायता प्राप्त स्कूल/कॉलेज/शैक्षणिक संस्थान 09.05.2025 से 11.05.2025 तक बंद रहेंगे। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी, अमृतसर इन आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

तरनतारन जिले में भी बढ़ाई छुट्टियां

इससे पहले तरनतारन जिले में भी छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/निजी स्कूलों में 08/05/2025 से 11/05/2025 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/निजी स्कूल बंद रहेंगे।