Monday, 12 May 2025
पंजाब
Holiday News: पंजाब के तीन जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, भारत-पाक बार्डर वाले जिलों में आज भी अलर्ट जारी
डेली संवाद, पठानकोट/अमृतसर।
Holiday News: Punjab Pakistan Border LIVE Update - पंजाब सरकार (Punjab Government) ने एतिहात के तौर पर पाकिस्तान बार्डर (Indo-Pak Border) से सटे जिलों में स्कूलों में 13 मई मंगलवार को भी छुट्टी (Holiday) की घोषणा की है। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं पर भले ही सीजफायर (Ceasefire) हो गया है, लेकिन पंजाब (Punjab) के सीमावर्ती जिलों में अब भी अलर्ट जारी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसी के चलते अमृतसर
(Amritsar)
और पठानकोट (Pathankot) जिला प्रशासन ने मंगलवार, 13 मई को भी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, फाजिल्का प्रशासन की ओर से अगले 2 दिन सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश है। वहीं, जालंधर के आदमपुर रोड स्थित चुहड़वाली के पास मार्कफेड के ऑफिस में मिसाइल के टुकड़े मिले। इसके साथ एक शेल भी मिला, जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया।
पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के एयरपोर्ट चालू
इसके अलावा, राज्य में हालात सामान्य होने के बाद 5 दिन से बंद पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के सभी एयरपोर्ट खोल दिए गए हैं। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में अमृतसर, आदमपुर (जालंधर) और साहनेवाल (लुधियाना) एयरपोर्ट खुल गया है। इसी के साथ इंडिगो एयरलाइंस ने अमृतसर एयरपोर्ट के लिए अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, रात 8 बजे दिल्ली से अमृतसर के लिए पहली फ्लाइट रवाना होगी। हिमाचल प्रदेश के शिमला, धर्मशाला (कांगड़ा) और कुल्लू के एयरपोर्ट भी सुबह साढ़े 10 बजे से खोल दिए गए हैं। इन्हें 6-7 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' एयर स्ट्राइक के बाद 15 मई तक बंद किया गया था।
पठानकोट में कल नहीं खुलेंगे स्कूल
पाकिस्तान सीमा से सटे पठानकोट जिले में कल भी स्कूल और कॉलेज नहीं खुलेंगे। जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि मंगलवार, 13 मई को एहतियातन सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखे जाएं। इसके लिए जिला प्रशासन ने चिट्ठी भेजकर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।