Monday, 06 January 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Holiday News: पंजाब में इस दिन रहेंगी छुट्टी, बंद रहेंगे ये संस्थान
डेली संवाद, पंजाब। Holiday News: पंजाब में एक और छुट्टी का ऐलान हो गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार (Punjab Govt) के परसोनल विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार माघी के मेले के मद्देनजर 14 जनवरी 2025 (मंगलवार) को पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब में छुट्टी का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
इस दौरान श्री मुक्तसर साहिब के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्डों/निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह छुट्टी सिर्फ श्री मुक्तसर साहिब (Muktsar Sahib) में लागू होंगी।

छुट्टी का ऐलान
इस संबंध में जानकारी पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी किया गई है। इस अधिसूचना की प्रतियां पंजाब राज्य के सभी विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रधान सचिवों और प्रशासनिक सचिवों को सूचना और कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
इसके अलावा यह सूचना समूह विभागों के प्रमुखों, मंडलायुक्तों, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, उपायुक्तों और उपमंडलाधीशों को भी भेज दी गई है।