Friday, 17 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Accident News: पंजाब में हाईवे पर भयानक हादसा, मौके पर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
डेली संवाद, भवानीगढ़।
Accident News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया है जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति अवैध कट को पार कर रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार पीआरटीसी की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।