Skip to content

Accident News: पंजाब में हाईवे पर भयानक हादसा, मौके पर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Accident News
Accident News
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, भवानीगढ़। Accident News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया है जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति अवैध कट को पार कर रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार पीआरटीसी की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

युवक की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मृतक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव घुमंड सिंह वाला के रूप में हुई है, जो गांव रोशनवाला के पास हाईवे पर शॉर्टकट के तौर पर डिवाइडर तोड़कर बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान संगरूर से पटियाला की ओर जा रही पीआरटीसी की बस ने उसके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

Watch on Daily Samvad