Wednesday, 30 April 2025
देश
Hotel Fire Accident: शहर के फेमस होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, 13 घायल, बचाव और राहत काम जारी
डेली संवाद, कोलकाता।
Hotel Fire Accident Video Update: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बड़ा हादसा हुआ है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) के फालपट्टी मछुआ इलाके में होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत और 13 लोग घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया है। 22 लोगों को बचाया गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
कोलकाता
(Kolkata)
पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। वहीं, 11 पुरूष मृतकों में से 8 की पहचान कर ली गई है। पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया- आग ऋतुराज होटल में रात करीब 8:15 बजे लगी।
[caption id="attachment_29889" align="aligncenter" width="800"]
Fire in Kolkata West Bengal[/caption]
Fire in Kolkata[/caption]
Fire in Kolkata West Bengal[/caption]
अब तक 14 शव निकाले
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का काम शुरू किया। अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। [caption id="attachment_29890" align="aligncenter" width="800"]
Fire in Kolkata[/caption]