ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 30 April 2025

House Roof Collapsed: मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, पति-पत्नी समेत 5 साल के बच्चे की मौत

House Roof Collapsed: मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, पति-पत्नी समेत 5 साल के बच्चे की मौत
डेली संवाद, अंबाला। House Roof Collapsed: इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि मकान की कच्ची छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें पति-पत्नी और 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा ( Haryana ) के अंबाला ( Ambala ) के मोतीनगर में मकान की कच्ची छत गिर गई, जिससे पति-पत्नी और उनके 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं घर के बाहर खेल रही उनकी बच्ची बच गई।

तीनों घर में खा रहे थे खाना

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब जावेद अली उर्फ राजू (35) अपनी पत्नी अनु (32) और बेटे नूर अहमद (5) के संग घर में खाना खा रहे थे। इस दौरान काफी तेज आवाज आई। इस पर पड़ोसियों ने भाग कर देखा तो घर की छत गिरी पड़ी थी और तीनों दबे पड़े थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। उनके शव को मॉर्च्युरी में भेजा गया है। राजू मोहम्मद गुब्बारे बेचने का काम करता था।