ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 11 March 2025

Hrithik Roshan: शूटिंग के दौरान चोटिल हुए ऋतिक रोशन, पैर में लगी चोट; शूटिंग स्थगित

डेली संवाद, नई दिल्ली। Hrithik Roshan: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर- 2 (War 2) की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

दरअसल, गाने की शूटिंग (Shooting) के वक्त एक्टर के पैर में चोट लगी है। जिसके कारण शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया है।

Hrithik Roshan and Jr NTR
Hrithik Roshan and Jr NTR

वॉर- 2 की शूटिंग के दौरान लगी चोट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर को पैर में गहरी चोट लगी है। फिलहाल डॉक्टर्स ने ऋतिक को चार हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। कहा जा रहा है कि यह हाई एनर्जी गाना है। इस गाने की शूटिंग ऋतिक, साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ कर रहे थे। वहीं, इस गाने को अब मई में शूट किया जाएगा।

एक ऐसी जानकारी मिली है कि एक्टर अपने घर पर ही डांस का रिहर्सल कर रहे थे। तभी उनके घुटनों में चोट लगी है। ऋतिक के करीबी का कहना है कि उनको घर पर ही डॉक्टर ने चेक किया है और पंद्रह दिन तक आराम करने के लिए कहा है।

कब होगी रिलीज

फिल्म 14 अगस्त 2025 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर (JR NTR) के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

यह फिल्म 2019 में आई सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ‘वॉर’ का सीक्वल है। रिपोर्ट्स की मानें तो बाकी कलाकारों ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन के लिए रेडी है।

वॉर- 2 को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे

फिल्म वॉर- 2 को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह आदित्य चोपड़ा की वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का अगला सीक्वेंस है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

इस फिल्म में ऋतिक रोशन फिल्म वॉर के अपने किरदार मेजर कबीर धालीवाल का रोल प्ले करेंगे। ये फिल्म साल 2019 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' का सीक्वेल है। बता दें, पहले पार्ट को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था।