Saturday, 10 May 2025
पंजाब
India-Pak War: मुश्किल घड़ी में मान सरकार लोगों के साथ खड़ी, कैबिनेट मंत्रियों खुड्डियां और मुंडियां ने दिलाया विश्वास
डेली संवाद, फिरोजपुर। India-Pak War:
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बनी संवेदनशील स्थिति के मौके पर सीमावर्ती जिलों के लोगों के साथ खड़े रहने की पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) की प्रतिबद्धता के तहत दो कैबिनेट मंत्रियों गुरमीत सिंह खुड्डियां और हरदीप सिंह मुंडियां ने आज जिला फिरोजपुर का दौरा करके सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
कैबिनेट मंत्रियों द्वारा कल रात पाकिस्तान द्वारा किए ड्रोन हमलों के दौरान गांव खाई फेमे की के घायल हुए लोगों से स्थानीय अस्पताल में पहुंचकर बातचीत की गई और हाल चाल पूछा गया। उन्होंने घायलों और उनके परिवारिक सदस्यों को सरकार और प्रशासन से पूरी सहायता का भरोसा दिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
कैबिनेट मंत्रियों ने फिरोजपुर वासियों से अपील की कि वे इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें ताकि वे सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि देश और देशवासियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिविल और पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार सलाहकारियां जारी कर रहा है और विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
डॉक्टरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए
इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों ने अस्पताल के डॉक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत करके स्थिति का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध दवाओं, डॉक्टरों और अन्य जरूरी सुविधाओं का अग्रिम प्रबंध और स्टॉक रखने के लिए कहा ताकि किसी भी किस्म की हंगामी स्थिति या इमरजेंसी के दौरान दिक्कत न आए।देशवासियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता