ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 May 2025

India-Pak War: पंजाब की मान सरकार बनी लोगों की ढाल, तरुनप्रीत सिंह सौंद और डॉ. बलजीत कौर द्वारा फाजिल्का का दौरा

डेली संवाद, फाजिल्का। India-Pak War: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) द्वारा कल जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने आज फाजिल्का का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के साथ बैठक करने के साथ ही सिविल अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया। दोनों मंत्रियों ने शहर के बाजारों में जाकर लोगों से मिलकर उनका हौसला भी बढ़ाया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में सीमावर्ती इलाके के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार द्वारा हमारी सेनाओं को भी हर प्रकार की मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सिविल प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा के लिए वे जिले का दौरा कर रहे हैं और जिला अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फाजिल्का वासियों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।

सिविल अस्पताल का दौरा किया

इस दौरान दोनों मंत्रियों ने फाजिल्का के सिविल अस्पताल का दौरा किया और बताया कि यहां बिस्तर और दवाइयां जरूरत के अनुसार उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पूरा सिविल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमला 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहा है और अपने लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहा है।

सरकार ने हर स्थिति पर नजर रखी हुई

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के साथ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी प्रकार के डर या घबराहट में आने की जरूरत नहीं है, सरकार ने हर स्थिति पर नजर रखी हुई है। इस दौरे के दौरान उन्होंने ब्लड बैंक, सिविल सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की।

प्रशासन ने हर प्रकार की तैयारी की

दोनों मंत्रियों ने फाजिल्का के बाजारों का दौरा करके यहां आम लोगों और दुकानदारों से भी बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने बाजारों में लोगों से कहा कि लोग किसी भी प्रकार की घबराहट में न आएं, पंजाब सरकार उनके साथ है। किसी भी मुश्किल घड़ी के लिए प्रशासन ने हर प्रकार की तैयारी की हुई है। इस मौके पर लोगों ने भी बड़े हौसले से कहा कि जिला प्रशासन की तैयारियों से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं और लोग अपनी रक्षा सेवाओं के साथ डटकर खड़े हैं। इस दौरे के दौरान फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी, बलूआणा के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, पूर्व विधायक अरुण नारंग भी उपस्थित थे।