ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 May 2025

India-Pak War: पंजाब के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन द्वारा लोगों से की जा रही ये अपील

India-Pak War: पंजाब के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन द्वारा लोगों से की जा रही ये अपील
डेली संवाद, पंजाब। India-Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब ( Punjab ) के जिला बठिंडा और अमृतसर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी रेड अलर्ट में जिले के सभी निवासियों से अपने घरों के अंदर रहने और आत्म-सुरक्षा उपाय अपनाने का आग्रह किया गया है।

बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी

वहीं इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी, लेकिन अन्य सभी उपाय लागू रहेंगे। इसके अलावा फिरोजपुर और पठानकोट में भी दुकानें बंद रखने की घोषणा की जा रही है। फिरोजपुर में दुकानें बंद करने की घोषणा की जा रही है। बता दे कि आज सुबह बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और जालंधर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। पंजाब के कई शहरों में रात भर विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं। लोगों में आतंक का माहौल है।