Saturday, 10 May 2025
देश
India Pakistan Conflict: कर्नल सोफिया कुरैशी बोली - S400 डिफेंस सिस्टम सुरक्षित, ब्रह्मोस फैसेलिटी पर हमले का पाकिस्तानी दावा झूठा, भारतीय सेना ने पाक में सियालकोट एयरबेस को किया तबाह
डेली संवाद, नई दिल्ली।
India Pakistan Conflict: India Pakistan Military Targets; Sofiya Qureshi Vyomika Singh Vikram Misri - भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सैन्य कार्रवाई के दौरान विदेश और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस की। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofiya Qureshi) ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइल अटैक कर रहा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
पाकिस्तान (Pakistan) ने हाईस्पीड मिसाइल से पंजाब
(Punjab)
के उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और गुजरात के भुज एयरबेस पर हमला किया, जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान अस्पताल और स्कूल को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया।
कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofiya Qureshi) ने कहा कि ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने का दावा गलत है। S400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद हैं।
[caption id="attachment_70927" align="aligncenter" width="800"]
कर्नल सोफिया ने बताए पाकिस्तान पर भारत के एक्शन के विजुअल[/caption]
India Pakistan Conflict[/caption]
कर्नल सोफिया ने बताए पाकिस्तान पर भारत के एक्शन के विजुअल[/caption]
पाकिस्तान के झूठे दावे
विक्रम मिसरी (Vikram Misri) ने कहा- पाकिस्तान के झूठे दावे साफ हो चुके हैं। पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रहे हैं। कह रहे हैें मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की हैं। यह सब झूठ है। यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है। विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक इमारतों को निशाना बना रहा है। भारत में कम्युनल विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सिविलयन मारे जा रहे हैे, इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर में एक प्रशासनिक अधिकारी की भी मौत हुई है। [caption id="attachment_70899" align="aligncenter" width="800"]
India Pakistan Conflict[/caption]