ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 09 May 2025

India Pakistan War Action: पंजाब के फिरोजपुर में धमाके, रुक-रुक कर आवाजें आ रहीं, गुरदासपुर-पठानकोट में ब्लैकआउट, अमृतसर में भी लाइटें बंद, उरी और पुंछ में हैवी फायरिंग

डेली संवाद, पठानकोट/जम्मू/फिरोजपुर। India Pakistan War Action: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को शाम होते ही पाकिस्तान (Pakistan) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के 6 सेक्टरों उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, चंडीगढ़ (Chandigarh) और अंबाला (Ambala) में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर चंडीगढ़ (Chandigarh) में सेना की वेस्टर्न कमांड है, NIA का भी दफ्तर है। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन मौजूद है। पंजाब में अंधेरा होते ही पाकिस्तान से सटे फिरोजपुर में धमाके की आवाज सुनी गई है। इसके साथ लोगों ने आसमान में लाइट देखी गई और फिर धमाका हुआ। [caption id="attachment_70870" align="aligncenter" width="800"] Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update[/caption]

रुक-रुककर धमाके की आवाजें

चश्मदीदों के मुताबिक उस वक्त सवा 8 बजे का समय था। इसके बाद भी यहां से रुक-रुककर धमाके की आवाजें आ रही हैं। इसके बाद पूरे फिरोजपुर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। इसके अलावा पठानकोट और अमृतसर में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है। [caption id="attachment_70878" align="aligncenter" width="800"] Punjab Control Room Number Punjab Control Room Number[/caption]

'ऑपरेशन सिंदूर' एयर स्ट्राइक

इससे पहले कल भी भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने पंजाब में तीसरी बार हमला किया था। शुक्रवार सुबह 5 बजे भी पाकिस्तान की तरफ से अमृतसर में ड्रोन से अटैक किया गया। हालांकि भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने खासा इलाके में 2 ड्रोन नष्ट कर डाले। [caption id="attachment_70877" align="aligncenter" width="800"] Pathankot Pathankot[/caption] इस बारे में विदेश मंत्रालय की कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि 8 से 9 मई की रात को पाकिस्तान ने बठिंडा आर्मी कैंट को निशाना बनाकर हमला किया, हालांकि आर्मी ने उनके ड्रोन को पहले ही गिरा दिया।

जैसलमेर में कम्प्लीट ब्लैकआउट

बठिंडा कैंट एशिया की सबसे बड़ी सैनिक छावनी मानी जाती है। उधर चंडीगढ़ में सुबह हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी, जिसके बाद 7 बजे के बाद ही शहर के सभी बाजारों को बंद करा दिया गया है। पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के जैसलमेर में कम्प्लीट ब्लैकआउट कर दिया गया है। [caption id="attachment_5246" align="aligncenter" width="800"] Petrol-Diesel Price Petrol-Diesel Price[/caption]

पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

इस बीच, तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL ने अलग-अलग बयानों में कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। इस बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में अनाज का पर्याप्त भंडार है।