Saturday, 10 May 2025
देश
India Pakistan War Action: पाकिस्तान ने तोड़ा सीज फायर, पंजाब-राजस्थान और जम्मू कश्मीर में कई धमाके, वैष्णों देवी मंदिर के पहाड़ पर ड्रोन दिखे, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
डेली संवाद, जम्मू/श्रीनगर।
India Pakistan War Action: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर (Ceasefire) लागू हो गया। इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान (Pakistan) ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। रात 8 बजे से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जम्मू में वैष्णों देवी मंदिर
(Vaishno Devi)
के ऊपर पहाड़ पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। इसके अलावा शंकराचार्य मंदिर के पास ड्रोन से हमला किया गया। वहीं, पंजाब के अमृतसर में बार्डर के पास कई धमाके सुने गए हैं।
[caption id="attachment_70814" align="aligncenter" width="800"]
Black out[/caption]
India Pakistan Conflict[/caption]
Black out[/caption]
उधमपुर में ड्रोन से हमला हुआ
राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई। उधमपुर में ड्रोन से हमला हुआ। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- ये कैसा सीजफायर है। श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। श्रीनगर में 70 से 80 धमाके किए गए हैं। इससे जम्मू-कश्मीर, राजस्थान-पंजाब में फिर ब्लैकआउट कर दिया गया है। [caption id="attachment_70899" align="aligncenter" width="800"]
India Pakistan Conflict[/caption]
जम्मू-कश्मीर, राजस्थान-पंजाब में फिर ब्लैकआउट
सीजफायर के ऐलान के बाद जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट रद्द कर दिया था। लेकिन, पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में फायरिंग के बाद फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है। बॉर्डर वाले जिलों की बिजली काट दी गई है। लोगों को घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की गई है।