ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 19 May 2025

India Pakistan War Action: पाकिस्तान ने गोल्डन टेंपल को किया था टारगेट, भारतीय सेना ने मिसाइल को किया था ध्वस्त, ऑपरेशन सिंदूर जारी है... पढ़ें सेना का बड़ा खुलासा

डेली संवाद, नई दिल्ली/अमृतसर। India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर आज बड़ा खुलासा किया है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने अमृतसर (Amritsar) के गोल्डन टेंपल (Golden Temple) पर निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी। इसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। सेना के जवानों ने पंजाब में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल का मलबा भी दिखाया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर वहीं पंजाब में इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात एक जवान ने कहा कि 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग की और घुसपैठ की कोशिश की। जिसे हमने नाकाम कर दिया। हमारी फायरिंग का नतीजा ये हुआ कि सुबह होते-होते दुश्मन घुटनों के बल पर आ गए और अपनी पोस्ट पर सफेद झंडा फहरा दिया। [caption id="attachment_71109" align="aligncenter" width="800"] Operation Sindoor Operation Sindoor[/caption]  

हमने जमीन से आसमान की रक्षा की

ऑपरेशन सिंदूर(Operation Sindoor) को लेकर भारतीय सेना ने एक और नया वीडियो जारी किया। इसमें सेना ने दिखाया कि पाकिस्तान की तरफ से दागे गए ड्रोन को कैसे मार गिराया। वेस्टर्न कमांड ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- हमने जमीन से आसमान की रक्षा की। जम्मू-कश्मीर में शोपियां के डीके पोरा इलाके में आर्मी और CRPF ने जॉइंट ऑपरेशन में आतंकियों की मदद करने वाले दो सहयोगियों को अरेस्ट किया है। इनके पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 कारतूस बरामद किए गए।

बॉर्डर एरिया के स्कूल फिर से खुले

जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्कूल सोमवार को फिर से खुल गए क्योंकि यहां हालात पूरी तरह से सामान्य हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई शत्रुता के बाद लगभग 12 दिनों तक बंद रहने के बाद, पुंछ, राजौरी, जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में LoC और बॉर्डर के करीब 30 स्थानों पर स्कूल फिर से खुल गए। जम्मू क्षेत्र में अधिकांश स्कूल 15 मई तक फिर से खुल गए, लेकिन भारत द्वारा लगातार निगरानी रखने के कारण छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमा के पा वाले स्कूल बंद रखे गए थे।

फर्जी एयरफोर्स अफसर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में फर्जी एयरफोर्स ऑफिसर को अरेस्ट किया गया है। आरोपी का नाम गौरव कुमार है। उसके पास से एयरफोर्स की टी शर्ट, कॉम्बॅट पैंट, शूज, बैजेस बरामद किए गए। आरोपी यूपी का रहने वाला है। https://www.youtube.com/watch?v=NkkS-2Zv7So&t=104s