Sunday, 11 May 2025
देश
Indo-Pak Border War: बार्डर एरिया में ब्लैकआउट के बीच आसमान में फिर दिखे ड्रोन, पुलिस ने गाड़ियों के भी बंद करवाए हेडलाइट
डेली संवाद, बाडमेर।
Indo-Pak Border War LIVE Photos Update: भारत-पाकिस्तान (Indo-Pak War) युद्धविराम (Ceasefire) के दूसरे दिन राजस्थान (Rajasthan) के सीमावर्ती जिले बाड़मेर (Barmer) में आसमान में ड्रोन देखे गए। बाड़मेर (Barmer) में रात 8 बजे से ब्लैकआउट किया गया। इसके कुछ देर बाद ही ड्रोन की गतिविधि देखी गई। जिला प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और ब्लैकआउट (Blackout) का पालन करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जानकारी के मुताबिक राजस्थान
(Rajasthan)
के जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में भी ब्लैकआउट जारी है। यहां पुलिस ने जल्दी ही बाजार बंद करवा दिए। जैसलमेर में शाम 7.30 बजे से सुबह 6 बजे तक, बीकानेर में शाम 7 से सुबह 5 बजे तक और बाड़मेर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक, श्रीगंगानगर में शाम 7 बजे से सूर्योदय तक ब्लैकआउट रहेगा।
[caption id="attachment_71016" align="aligncenter" width="800"]
india-pak war[/caption]
India Pakistan Conflict[/caption]
india-pak war[/caption]
स्कूल-कॉलेजों में सोमवार को छुट्टी
जोधपुर में ब्लैकआउट नहीं होगा, लेकिन स्कूल-कॉलेजों में सोमवार को छुट्टी रहेगी। परीक्षाएं भी फिलहाल स्थगित रहेगी। हनुमानगढ़ में भी ब्लैकआउट के आदेश वापस ले लिए गए हैं। हालांकि रेड अलर्ट की स्थिति में पूरे जिले में तत्काल ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। उधर, युद्ध के हालात को देखते हुए राजस्थान में रद्द की गई 16 ट्रेनों और आंशिक रूप से रद्द 11 ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। रविवार को जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली 2 फ्लाइट रद्द हुई है। फिलहाल जोधपुर, किशनगढ़, बीकानेर से फ्लाइट संचालन बंद है। [caption id="attachment_70899" align="aligncenter" width="800"]
India Pakistan Conflict[/caption]