ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 09 May 2025

Indo-Pak War: बढ़ते तनाव के बीच मीडिया चैनल और सोशल मीडिया के लिए रक्षा मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Indo-Pak War: बढ़ते तनाव के बीच मीडिया चैनल और सोशल मीडिया के लिए रक्षा मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
डेली संवाद, नई दिल्ली। Indo-Pak War: भारत ( India ) और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनल और सोशल मीडिया को एडवाइजरी जारी की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर सभी मीडिया चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म को लाइव कवरेज के लिए सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर यह सलाह दी है। https://x.com/SpokespersonMoD/status/1920729018803908943?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1920729018803908943%7Ctwgr%5E418b6fedb8beb1381cd2381b60068a1ae7c5c888%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-defence-ministry-issued-notice-to-all-media-channels-and-digital-platforms-for-live-coverage-of-operation-sindoor-23934265.html रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर लिखा कि, "सभी मीडिया चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और यूजर्स को सलाह दी जाकी है कि लाइव कवरेज या रियल टाइम रिपोर्टिंग के दौरान रक्षा ऑपरेशन और सेना के काफिले की मूवमेंट साझा न करें।" रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, "इस तरह की संवेदनशील और ऑपरेशनल जानकारी साझा करने से खतरा उत्पन्न हो सकता है। इससे ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ेगा। पहले भी कारगिल युद्ध, 26/11 आतंकी हमले और कांधार हाईजैकके दौरान ऐसी रिपोर्टिंग से देश को नुकसान हुआ है।"