Wednesday, 11 March 2026
देश
Indore: महिला IAS अधिकारी के फार्म हाउस पर चल रहा था जुआ का अड्डा, पुलिस ने 18 लोगों को पकड़ा; लाखों की नकदी बरामद
डेली संवाद, इंदौर।
Indore Gambling Den Busted News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस पर चल रहे जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। मानपुर थाना क्षेत्र के अवलीपुरा गांव स्थित जिस फार्म हाउस पर यह जुआ चल रहा था, वह IAS अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर बताया जा रहा है। वंदना वैद्य वर्तमान में इंदौर वित्त विकास निगम की प्रबंध संचालक (MD) के पद पर कार्यरत हैं।
पुलिस को इस जुआ अड्डे की जानकारी मुखबिर के जरिए मिली थी। सूचना के अनुसार इंदौर
(Indore)
जिले अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में बड़े स्तर पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और योजना बनाकर देर रात दबिश दी।
Gambling Racket Busted News[/caption]
पुलिस ने पीछे से मारा छापा
पुलिस टीम जब फार्म हाउस पहुंची तो मुख्य गेट बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से लोगों के बोलने और हलचल की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद पुलिस ने फार्म हाउस के पीछे की ओर से अंदर प्रवेश किया। अंदर पहुंचने पर बरामदे में रोशनी के बीच कई लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते हुए मिले।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए मौके से 18 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल हो गए। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल पांच आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। [caption id="attachment_104859" align="aligncenter" width="1200"]
Gambling Racket Busted News[/caption]