Wednesday, 03 December 2025
पंजाब
Punjab News: इंस्टा क्वीन अमनदीप कौर की बढ़ी मुश्किलें, अदालत ने सुनाया ये फैसला
डेली संवाद, बठिंडा।
Punjab News: पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल और इंस्टा क्वीन अमनदीप कौर को लकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमनदीप पर अदालत के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अमनदीप कौर पर बठिंडा (
Bathinda
) जिला अदालत ने भ्रष्टाचार एक्ट के तहत चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। बताते चले कि कुछ माह पहले पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 17 ग्राम चिट्टे के साथ महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार किया था।
नौकरी से किया बर्खास्त
इसके साथ ही उसको नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया था। इसी दौरान विजिलेंस ने उक्त बर्खास्त महिला कांस्टेबल की संपत्ति की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पाया गया था उक्त बर्खास्त महिला कांस्टेबल ने आय से अधिक खर्च करके संपत्ति बनाई है।