Skip to content

Punjab News: इंस्टा क्वीन अमनदीप कौर की बढ़ी मुश्किलें, अदालत ने सुनाया ये फैसला

Punjab News: इंस्टा क्वीन अमनदीप कौर की बढ़ी मुश्किलें, अदालत ने सुनाया ये फैसला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल और इंस्टा क्वीन अमनदीप कौर को लकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमनदीप पर अदालत के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अमनदीप कौर पर बठिंडा ( Bathinda ) जिला अदालत ने भ्रष्टाचार एक्ट के तहत चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। बताते चले कि कुछ माह पहले पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 17 ग्राम चिट्टे के साथ महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार किया था।

नौकरी से किया बर्खास्त

इसके साथ ही उसको नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया था। इसी दौरान विजिलेंस ने उक्त बर्खास्त महिला कांस्टेबल की संपत्ति की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पाया गया था उक्त बर्खास्त महिला कांस्टेबल ने आय से अधिक खर्च करके संपत्ति बनाई है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
जांच के बाद विजिलेंस ने उक्त महिला के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। अभी कुछ दिन पहले ही उक्त महिला जेल से जमानत पर बाहर आई है। जब बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर जेल में बंद थी तो विजिलेंस अपनी जांच रिपोर्ट के अधार पर अदालत में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत चालान पेश कर दिया था।

जनवरी 2026 में होगी सुनवाई

इस केस की सुनवाई मंगलवार को अदालत में हुई। जहां पर अदालत ने बीते दिन उक्त बर्खास्त महिला कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत चार्ज फ्रेम कर दिए। अब इस मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2026 में होगी।