ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 29 June 2026

Haryana News: बरसात से पहले नालों की सफाई 30 जून तक पूरी करने के निर्देश, जलभराव रोकने पर जोर

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: बरसात के मौसम को देखते हुए शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी बड़े नालों, नालियों और ड्रेनों की व्यापक सफाई 30 जून तक हर हाल में पूरी करने के सीएम नायब सिंह सैनी ने निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि मानसून से पहले सभी जल निकासी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। इसके साथ ही गलियों की नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और आवश्यकता अनुसार उनमें चूने का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसका उद्देश्य जलभराव, गंदगी और संक्रमण फैलने की आशंका को कम करना है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सफाई कार्य पूरा करने और मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।