Haryana News: बरसात से पहले नालों की सफाई 30 जून तक पूरी करने के निर्देश, जलभराव रोकने पर जोर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: बरसात के मौसम को देखते हुए शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी बड़े नालों, नालियों और ड्रेनों की व्यापक सफाई 30 जून तक हर हाल में पूरी करने के सीएम नायब सिंह सैनी ने निर्देश जारी किए हैं।
अधिकारियों को कहा गया है कि मानसून से पहले सभी जल निकासी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। इसके साथ ही गलियों की नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और आवश्यकता अनुसार उनमें चूने का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए गए हैं।