Skip to content

Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर 6.28 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जीरा। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ताजा मामला फिरोजपुर जिले के जीरा क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक से विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, सदर जीरा थाने की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोगा जिले के गांव थराज निवासी रमनदीप सिंह पुत्र मोदन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़ित सुखबीर सिंह पुत्र शिंदर सिंह निवासी गांव सनेर ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उससे 6 लाख 28 हजार रुपये ले लिए। हालांकि, पैसे लेने के बाद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसकी रकम वापस की गई। [caption id="attachment_13617" align="aligncenter" width="1200"] Fraud Travel Agent Fraud Travel Agent[/caption] बताया जा रहा है कि पीड़ित ने इस संबंध में 14 फरवरी 2026 को पुलिस की स्पेशल विंग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच डीएसपी फिरोजपुर को सौंपी गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल की गई।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जांच पूरी होने के बाद शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। सदर जीरा थाने के ASI दीप सिंह ने बताया कि डीएसपी फिरोजपुर की जांच रिपोर्ट और शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी रमनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी तो नहीं की है।