Skip to content

Punjab News: पंजाब में प्रिंसिपल की गर्दन काटकर हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर बाप-बेटे को बनाया बंधक

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में धारदार हथियार से प्रिंसिपल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकरी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के गांव जंडियाली में प्रिंसिपल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर में ही “धालीवाल स्कूल” नाम का स्कूल चलाते थे।

पिता को बंधक बनाया

मृतक के बेटे ने कहा कि दो व्यक्ति घर में घुसे, फिर उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की जानकरी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की असल वजह और आरोपियों की पहचान की जा सके।