ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 25 June 2026

Punjab News: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में सीमा पार अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, जिसमें एक अफगान नागरिक और एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

30.38 लाख रुपए बरामद

इसके साथ ही दो सब-मशीन गन सहित 10 अत्याधुनिक हथियार, 5.048 किलोग्राम हेरोइन और हवाला के रूप में रु30.38 लाख बरामद किए गए है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करने वाले विदेशी एजेंटों से जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि वे खेप प्राप्त करते थे और आगे नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों को आपराधिक तत्वों में वितरित करते थे। यह नेटवर्क विभिन्न स्थानों पर वित्तीय लेनदेन के लिए हवाला चैनलों का भी उपयोग करता था। अमृतसर स्थित इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि नेटवर्क के साथ जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और अतिरिक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारियों का पता लगाया जा सके।